भारत

अमेरिका में रह रहे गाज-हमास के समर्थकों की खैर नहीं, भड़के हुए है ट्रंप

Nil dhankar
30 Jan 2025 7:57 AM IST
अमेरिका में रह रहे गाज-हमास के समर्थकों की खैर नहीं, भड़के हुए है ट्रंप
x

अमेरिका। अमेरिका में अवैध प्रवासियों से निपटने की राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुहिम में अब गाज हमास समर्थकों पर गिरने जा रही है. ट्रंप ने ऐलान किया है कि उनकी सरकार प्रवासी कॉलेज छात्रों और हमास समर्थकों को जल्द से जल्द अमेरिका से रिपोर्ट करने जा रहे हैं.

व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से जारी आदेश में न्याय विभाग को ये आदेश दिए गए हैं कि अमेरिकी यहूदियों के खिलाफ आतंकी खतरों, आगजनी, तोड़फोड़ और हिंसा को लेकर तत्काल कदम उठाएं. इस संबंध में फैक्ट शीट में ट्रंप ने कहा है कि ऐसे सभी विदेशी छात्र जिन्होंने फिलिस्तीन के समर्थन में प्रदर्शनों में हिस्सा लिया. उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा. हम आपके ढूंढ निकालेंगे और डिपोर्ट करेंगे. मैं कॉलेज कैंपस में उन सभी हमास समर्थकों का स्टूडेंट वीजा तत्काल प्रभाव से कैंसिल करूंगा.

बता दें कि इस संबंध में ट्रंप ने बुधवार को एक कार्यकारी आदेश पर साइन किए हैं, जिसका उद्देश्य यहूदी विरोधी गतिविधियों से निपटना और उन लोगों को देश से बाहर निकालना है, ज‍िन्‍होंने फ‍िल‍िस्‍तीन और हमास के समर्थन में प्रदर्शन क‍िया था.

Next Story