भारत
इस साल जेठ मेला नहीं, जिला प्रशासन ने नहीं दी अनुमति, चप्पे-चप्पे पर नजर रख रही पुलिस
jantaserishta.com
17 May 2025 10:53 AM IST

x
19 मई को फिर सुनवाई.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बहराइच के सालार मसूद गाजी की दरगाह पर लगने वाले मेले पर जिला प्रशासन की तरफ से लगाई गई रोक पर मेला प्रबंध समिति को राहत नहीं मिली है. जिला प्रशासन की तरफ से मेला पर लगाई गई रोक जारी रहेगी. हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने सुनवाई के बाद भी प्रबंध समिति को मेला आयोजित करने के लिए इजाजत नहीं दी. जस्टिस एआर मसूदी और जस्टिस अजय कुमार श्रीवास्तव प्रथम की बेंच में सुनवाई हुई थी. अब 19 मई को मामले पर अगली सुनवाई होगी.
आपको बता दें कि बहराइच जिले में सैय्यद सालार मसूद गाजी की दरगाह पर लगने वाले जेठ मेले की इस बार जिला प्रशासन ने अनुमति नहीं दी है. प्रशासन का कहना है कि दरगाह प्रबंधन के पास मेला आयोजित करने के लिए आवश्यक संसाधन नहीं हैं, इसलिए अनुमति नहीं दी जा सकती. डीएम मोनिका रानी ने मामले की जांच कराई और अनुमति देने से इनकार कर दिया. इसके बाद मौके पर सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए.
मालूम हो कि इस बार जेठ मेला 15 मई से 15 जून तक लगना था. जिला प्रशासन के इस निर्णय के बाद दरगाह प्रबंधन समिति ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. हाईकोर्ट में सुनवाई हुई लेकिन राहत नहीं मिली. यानि कि मेले पर बैन जारी रहेगा.
हालांकि, मेले पर रोक के बावजूद बुधवार को बड़ी संख्या में जायरीन दरगाह पहुंचे थे. इनमें से अधिकांश गैर जिले के थे. जायरीनों को रोकने के लिए दरगाह के चारों गेटों पर भारी तादाद में पुलिस बल तैनात किया गया है. दरगाह की ओर केवल पैदल यात्रियों को जाने की इजाजत है, वाहनों को सड़क पर ही रोका जा रहा है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





