भारत
नहीं है हाई सिक्योरिटी जेल, कुख्यात को शासन ने यूपी और दिल्ली पुलिस से वापस ले जाने के लिए कहा
jantaserishta.com
11 May 2023 3:50 PM IST

x
देहरादून/हरिद्वार (आईएएनएस)| उत्तराखंड में हाई सिक्योरिटी जेल नहीं होने के कारण कुख्यात सुनील राठी को शासन ने यूपी व दिल्ली पुलिस से वापस ले जाने के लिए कहा है। प्रदेश सरकार भी कैदियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हुई है। गृह विभाग ने प्रदेश में हाई सिक्योरिटी जेल न होने का हवाला देते हुए उत्तर प्रदेश और दिल्ली पुलिस को पत्र लिखकर सुनील राठी को वापस तिहाड़ ले जाने में सहयोग करने को कहा है।
दिल्ली की तिहाड़ जेल में हुई घटना के बाद अब प्रदेश सरकार भी कैदियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हुई है। इस कड़ी में हरिद्वार जेल में बंद कुख्यात सुनील राठी को वापस तिहाड़ भेजने की कवायद शुरू हो गई है। गृह विभाग ने प्रदेश में हाई सिक्योरिटी जेल न होने का हवाला देते हुए उत्तर प्रदेश और दिल्ली पुलिस को पत्र लिखकर सुनील राठी को वापस तिहाड़ ले जाने में सहयोग करने को कहा है।
फिलहाल हरिद्वार जेल में रखा गया सुनील सिंह राठी
कुख्यात सुनील सिंह राठी विभिन्न आपराधिक मामलों में तिहाड़ जेल में सजा काट रहा था। गत वर्ष अप्रैल में एक मामले की सुनवाई के लिए उसे तिहाड़ जेल से उत्तराखंड लाया गया। तब से ही उसे वापस नहीं भेजा जा सका है। उसे फिलहाल हरिद्वार जेल में रखा गया है।
बड़े अपराधियों के लिए हाई सिक्योरिटी जेल नहीं
प्रदेश में इस तरह के बड़े अपराधियों के लिए हाई सिक्योरिटी जेल नहीं है। यहां जेल में उसके लिए अतिरिक्त सुरक्षा कर्मी लगाए गए हैं। ऐसे में हरिद्वार जेल प्रशासन ने शासन को पत्र लिखकर सुनील राठी को वापस भेजने का अनुरोध किया था।
सुनील राठी को तिहाड़ तक भेजने के लिए गृह विभाग स्वयं को सक्षम महसूस नहीं कर रहा है। ऐसे में अब गृह विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश और दिल्ली पुलिस को पत्र भेजा गया है। इसमें कहा गया है कि यहां कैदी को रखने के लिए हाई सिक्योरिटी जेल नहीं है। ऐसे में उसे वापस तिहाड़ भेजना जरूरी है। कैदी को वापस तिहाड़ भेजने की व्यवस्था में सहयोग दिया जाए।
Tagsउत्तराखंडउत्तराखंड न्यूज़उत्तराखंड जेलकुख्यात सुनील राठीUttarakhandUttarakhand NewsUttarakhand Jailnotorious Sunil Rathi
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





