भारत

इस दुनिया में मां से बड़ा कोई योद्धा नहीं...बेटे पर तलवार से हमला हुआ तो यूं भिड़ गई

jantaserishta.com
19 Aug 2024 5:56 PM IST
इस दुनिया में मां से बड़ा कोई योद्धा नहीं...बेटे पर तलवार से हमला हुआ तो यूं भिड़ गई
x
देखें वीडियो.
कोल्हापुर: कहते हैं मां के लिए अपनी औलाद से बढ़कर कुछ नहीं होता। बच्चों के लिए मां अपनी जान भी दे देती हैं। ऐसा कई बार हो भी चुका है। बेटे की रक्षा करती एक मां का वीडियो सामने आया है। जब बेटे पर कुछ लोगों ने तलवार से हमला कर जान लेने की कोशिश की तो देखिए कैसे मां हमलावरों को खदेड़ने लगीं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
घटना महाराष्ट्र के कोल्हापुर के जयसिंहपुर इलाके की है। यहां मामूली कहासुनी के बाद दो लोगों के बीच विवाद बढ़ गया। किसी तरह मामला शांत हुआ और सब चले गए। हालांकि इसके बाद सुनील रामप्पा लमानी जब अपनी मां के साथ जयसिंहपुर के नंदनी नाका रोड पर मौजूद थे, तभी उन पर बाइक से आए दोनों लोगों ने तलवार से हमला कर दिया। इसके बाद तो सुनील की मां ने मोर्चा संभाल लिया।
तलवार से सुनील पर हमला करने के बाद हमलवार भागने की कोशिश कर रहे थे, तभी सुनील की मां ने पत्थरों से उन पर हमला कर दिया। इधर घायल सुनील भी जमीन पर पड़े पत्थरों से हमलावरों को भगाने की कोशिश करते दिखाई दिए। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसमें बुजुर्ग मां का ममत्व एक बार फिर दुनिया के सामने दिखाई दिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story