भारत

कोरोना का डर भी नहीं, बार बालाओं का कराया गया अश्लील डांस, देखें तस्वीरें

jantaserishta.com
20 Nov 2020 4:25 PM IST
कोरोना का डर भी नहीं, बार बालाओं का कराया गया अश्लील डांस, देखें तस्वीरें
x

छठ पर्व को लेकर जहां पूरा बिहार आस्था के सैलाब में डूबा हुआ है, तो वहीं वैशाली जिले से शर्मसार कर देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं. यहां लक्ष्मी पूजा के पंडाल के पास ही बार बालाओं का अश्लील डांस कराया गया. इस डांस को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे, जिनमें कोरोना का डर भी नहीं दिखाई दिया.

दिवाली पर लक्ष्मी पूजा के लिए जगह-जगह पंडाल सजाये गये थे. छठ पर्व के अवसर पर पूजा के बाद देवी की मूर्तियों का विसर्जन होता है. विसर्जन की तैयारी चल रही है, तो वहीं बिहार के वैशाली जिले से हैरान कर देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं.

जिले के सराय धनेश के चंद्रवंशी चौक पर लक्ष्मी पूजन के पंडाल के पास ही बारबालाओं का अश्लील डांस कराया गया. ये आयोजन बीती रात हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे.

सबसे बड़ी बात तो ये है कि इस आयोजन के दौरान लोगों में कोरोना का डर भी नहीं दिखाई दिया. बार बालाओं के डांस को देखने में लोग इस तरह मशगूल हो गये, कि दो गज दूरी नियम का पालन करना भी भूल गये.

आयोजन के दौरान युवा मोबाइल से इन बार बालाओं के डांस को अपने कैमरे में कैद करते नजर आये, तो वहीं कुछ लोग मंच के नीचे फूहड़ गानों पर झूमते रहे. बरहाल ये तस्वीरें वायरल होने के बाद इस आयोजन को लेकर लोगों में आक्रोश है.










jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story