भारत

तेजस्वी यादव को हाल फिलहाल में बिहार का मुख्यमंत्री बनाने पर कोई फैसला नहीं: जदयू

jantaserishta.com
18 Jan 2023 4:12 PM IST
तेजस्वी यादव को हाल फिलहाल में बिहार का मुख्यमंत्री बनाने पर कोई फैसला नहीं: जदयू
x
पटना (आईएएनएस)| जदयू ने बुधवार को दावा किया कि हाल फिलहाल में तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने पर कोई फैसला नहीं हुआ है। बिहार के मंत्री और जदयू नेता अशोक चौधरी ने रांची में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि नीतीश कुमार अपनी क्षमता के कारण मुख्यमंत्री बने हैं, न कि किसी अन्य पार्टी या नेता की दया के कारण। आगे कहा कि नीतीश कुमार में एनडीए या महागठबंधन सरकारों में राज्य का मुख्यमंत्री बनने की क्षमता है।
पत्रकारों ने चौधरी से सावल किया कि क्या 2025 का विधानसभा चुनाव राजद नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़ा जाएगा, इस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि कुछ घंटों के बाद मैं पटना लौट रहा हूं और मुझे यकीन नहीं है कि मैं वहां पहुंचूंगा या नहीं, तो हम 2025 के बारे में कुछ कैसे कह सकते हैं।
गौरतलब है कि सीएम नीतीश कुमार ने हाल ही में ऐलान किया था कि 2025 का विधानसभा चुनाव तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। हालांकि, राजद के नेता इससे संतुष्ट नहीं हैं और मांग कर रहे हैं कि तेजस्वी यादव के लिए रास्ता बनाने के लिए नीतीश कुमार को पद छोड़ देना चाहिए। सूत्रों ने कहा कि नीतीश कुमार पर मुख्यमंत्री का पद छोड़ने के लिए दबाव डालना राजद की रणनीति है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story