भारत

लोकसभा चुनाव 2024 में नरेंद्र मोदी के सामने कोई चैलेंज नहीं: उपेंद्र कुशवाहा

jantaserishta.com
21 April 2023 4:18 PM IST
लोकसभा चुनाव 2024 में नरेंद्र मोदी के सामने कोई चैलेंज नहीं: उपेंद्र कुशवाहा
x

फाइल फोटो

पटना (आईएएनएस)| केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह से मिलकर पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक जनता दल के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा शुक्रवार को पटना पहुंचे। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के सामने कोई चैलेंज नहीं है।
पटना पहुंचने पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कुशवाहा ने शाह के मिलने और एनडीए में शामिल होने के प्रश्न पर कहा कि गृह मंत्री से मिला था और जब मिला था तब बात भी हुई होगी।
' क्या बात हुई ' पूछने पर उन्होंने कहा जब यह बात मुझे बतानी होगी तो बता ही दूंगा। कुशवाहा ने कहा कि जब यह बात मुझे बतानी होगी तो आपलोग को बुलाकर बता दूंगा।अभी हमलोग तैयार नहीं है कि आपलोगों से कुछ लोगों कुछ शेयर कर पाएं। जब मुझे आवश्यकता महसूस होगी तब मैं बताऊंगा।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विपक्षी दलों को एकजुट करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह कोई नई बात नही है। जिन दलों का बिहार में महागठबंधन है दिल्ली में उन्हीं दलों के नेताओं से मिलकर बैठक किया है।
उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव के सवाल पर कहा कि आगामी चुनाव में नरेंद्र मोदी के सामने कोई चैलेंज नहीं है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story