भारत
सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो नक्सलियों के मारे जाने की खबर
jantaserishta.com
16 July 2025 10:31 AM IST

x
इनमें 25 लाख रुपए का इनामी नक्सली भी शामिल है.
बोकारो: झारखंड के बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड में बुधवार सुबह से पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। यह मुठभेड़ जागेश्वर बिहार थाना क्षेत्र के धनिया के आसपास के जंगलों में लुगु पहाड़ और झुमरा पहाड़ के बीच चल रही है, जिसमें कुछ नक्सलियों के मारे जाने की खबर है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की संयुक्त टीम ने लुगु पहाड़ और झुमरा पहाड़ के बीच सर्च ऑपरेशन चलाया था। इस दौरान नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसका पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने जवाब दिया।
बताया जा रहा है कि बोकारो के जागेश्वर बिहार इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच जारी मुठभेड़ में दो नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। इनमें 25 लाख रुपए का इनामी नक्सली कुंवर मांझी भी शामिल है। इस अभियान में कोबरा बटालियन का एक जवान भी घायल बताया जा रहा है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान दोनों पक्षों की ओर से कई राउंड फायरिंग हुई है। गोमिया प्रखंड के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सलियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने यह सर्च ऑपरेशन शुरू किया था।
बता दें कि 4 जुलाई को झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में सुरक्षा बलों और पुलिस को निशाना बनाने की नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया गया था। जिले के टोकलो थाना और दलभंगा ओपी के सीमावर्ती जंगली-पहाड़ी क्षेत्र में चलाए गए सघन तलाशी अभियान के दौरान 30 शक्तिशाली आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बरामद किए गए थे। सभी आईईडी 2-2 किलोग्राम वजन के थे। इन्हें बम निरोधक दस्ते की मदद से सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया गया।
इससे पहले, 1 जुलाई को इसी जिले के टोंटो थाना अंतर्गत हुसिपी और आसपास के जंगल में माओवादी नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए 18 हजार डेटोनेटर बरामद किए गए थे। डेटोनेटर का इस्तेमाल आईईडी बनाने में किया जाता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





