भारत

भारी वाहन निकलने पर जगह-जगह लग रहा भारी जाम, नगर परिषद नहीं करता कोई इंतजाम

Shantanu Roy
20 April 2023 3:28 PM GMT
भारी वाहन निकलने पर जगह-जगह लग रहा भारी जाम, नगर परिषद नहीं करता कोई इंतजाम
x
देखें VIDEO...
सीतामढ़ी। नगर में आए दिन लग रहे जाम से हर कोई परेशान है। जाम की समस्या काफी समय से बैरगानिया नगर परिषद में बनी हुई है। इसके बावजूद नगर परिषद के द्वारा अब तक इसके निराकरण को लेकर कोई कदम नहीं उठाया गया है। जिससे नगर के बाजार से भारी वाहन निकलने पर जाम की स्थिति निर्मित हो रही है। दरअसल नगर परिषद में आने वाले कई प्रमुख स्थानों पर वाहनों से जाम लग जाता है। जिससे नगर में आवागमन में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके लिए शासन प्रशासन स्तर पर कई बार भले ही पहल की गई हो, लेकिन कोई सार्थक परिणाम नहीं आए हैं। आलम यह है कि नगर परिषद क्षेत्र के पटेल चौक से मेन रोड सोनारपट्टटी होते हुए रौतहाट नेपाल जाने वाली सड़क करीब एक दर्जन स्थानों पर आए दिन जाम लग जाता है। इन स्थानों पर दोनों तरफ से वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग जाती हैं। जिससे लाेगाें का निकलना मुश्किल हो जाता है।
अतिक्रमण
नगर में भारी वाहन निकलने पर जगह-जगह लग रहा जाम, नगर परिषद नहीं कर सकी कोई इंतजाम अतिक्रमण के चलते सकरी हुई सड़कें। स्थानीय अधिकारी-कर्मचारियों की अनदेखी के चलते सड़कों के दोनों ओर लाेगों के द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है। जिससे नगर में जाम की स्थिति बन रही है। नगर में सकरी सड़क होने के कारण इन सड़कों पर दिन रात छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही बनी रहने से जाम लगता है। इसके बाद भी बड़े वाहनों का आना-जाना हो रहा है। जिससे वाहन आपस में फंस जाते हैं। जिसके चलते स्थानीय लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। यह समस्या लंबे समय से बनी होने के पर भी इस पर प्रशासन गंभीर नहीं है।
यह हैं इसके जिम्मेदार
क्याें: नगर में लगने वाले जाम को देखते हुए अधिकारियों को ध्यान देने की जरुरत है। जाम का मुख्य कारण लोगों का अतिक्रमण है। जिससे नगर की सड़कें सकरी हो गई हैं। जिस पर नगर में व्यवस्था बनाने अधिकारियों को विचार करना चाहिए। आने वाले दिनों में परिषद की बैठक होना है। जिसमें नगर में लगने वाले जाम की स्थिति को लेकर चर्चा की जाएगी। नगर में लग रहे जमा को सुधारने के लिए जो भी निर्णय लिया जाएगा। उसके अनुसार पुलिस के सहयोग से व्यवस्थित कर दिया जाएगा।
Next Story