भारत
Janmashtami 2024: श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर देश भर में उत्साह, रंग-बिरंगे फूलों से सजाए मंदिर
jantaserishta.com
26 Aug 2024 5:45 PM IST

x
फोटो: सोशल मीडिया
नई दिल्ली: देश भर के मंदिरों में सोमवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर लोगों में उत्साह है। दिल्ली-एनसीआर के अलावा, करनाल, वाराणसी और अमेठी में सुबह से ही मंदिरों को सजाने का कार्य शुरू कर दिया गया। रंग-बिरंगे फूलों से मंदिरों को सजाया गया है। इस दौरान कई अन्य कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है।
गौरतलब है कि भगवान श्री कृष्ण का जन्म भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। हर साल श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर देश भर में भव्य आयोजन किए जाते हैं। इस मौके पर उत्तर प्रदेश की धर्म नगरी काशी में विश्वनाथ मंदिर से लेकर इस्कॉन मंदिर तक धूम है। यहां सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। इस दौरान 251 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा।
अमेठी में श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर मंदिरों को सजाने का कार्य पूरा कर लिया गया है। मंदिर प्रशासन से जुड़े आनंद कुमार ने बताया कि मंदिरों को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया है। सजावट में एलईडी लाइटों का इस्तेमाल किया गया है। रात के वक्त भगवान को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा।
हरियाणा के करनाल स्थित हनुमान मंदिर में में श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाने की तैयारी की गई है। मंदिर को खूबसूरत ढंग से सजाया गया है। मंदिर के पुजारी सुरेंद्र ने बताया कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाने के लिए भव्य तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन व्रत करने का विशेष फल मिलता है। भगवान व्रतधारियों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। रात 12 बजे जब भगवान श्री कृष्ण का जन्म हो जाएगा, तब व्रतधारी व्रत खोल सकते हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





