भारत

गद्दे बनाने की फैक्ट्री में हड़कंप, जानें पूरा अपडेट

jantaserishta.com
26 Aug 2022 7:58 AM IST
गद्दे बनाने की फैक्ट्री में हड़कंप, जानें पूरा अपडेट
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में अगलगी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं. 24 अगस्त को दिल्ली के पटपड़गंज में एक मोबाइल गोदाम में आग लग गई थी तो वहीं 25-26 अगस्त की देर रात नोएडा की एक गद्दे बनाने की फैक्ट्री में आग लग गई. सूचना पाकर मौके पहुंचे फायर ब्रिगेड के दस्ते ने घंटों कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. घटना नोएडा सेक्टर 80 की है.

जानकारी के मुताबिक नोएडा के सेक्टर 80 में प्लाट नंबर ए-10 स्थित गद्दे बनाने की एक फैकट्री में देर रात को आग लग गई. फैक्ट्री की दूसरी मंजिल से आग की लपटें और धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दी. सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने की कोशिशों में जुट गई.
बताया जाता है कि दूसरी मंजिल से उठती नजर आई आग की लपटों और धुआं ने देखते ही देखते ही पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया. आग लगने की सूचना पाकर मौके पर पुलिस के साथ ही फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंच गई. फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गईं.
गद्दे बनाने की फैक्ट्री इस अगलगी के कारण जलकर राख हो गई है. फैक्ट्री में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया है. हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने या झुलसने की कोई खबर नहीं है. ये घटना नोएडा फेस-2 थाना क्षेत्र की है. आग कैसे लगी, इसे लेकर अभी कोई भी कुछ कहने की स्थिति में नहीं है.
फायर ब्रिगेड और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी सूचना पाकर मौके पर पहुंच गए. वरिष्ठ अधिकारियों ने मातहतों को जरूरी निर्देश दिए और ये भी देखा गया कि बिल्डिंग में कहीं कोई फंसा तो नहीं है. हालांकि, अब तक जो जानकारियां सामने आई हैं, उनके मुताबिक घटना के समय कोई भी फैक्ट्री में नहीं था.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story