
x
चेन्नई (आईएएनएस)| तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने सोमवार को पुडुचेरी की सरकार पर निशाना साधा और कहा कि मुख्यमंत्री एन रंगासामी उपराज्यपाल के अधीन हैं। एम के स्टालिन ने केंद्र शासित प्रदेश में एक डीएमके नेता के पारिवारिक समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पुडुचेरी को भी तमिलनाडु की तरह द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम सरकार की जरूरत थी। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने कहा कि हा,ं पुडुचेरी में जो मुंख्यमंत्री हैं वह अच्छे इंसान हैं, लेकिन वह उपराज्यपाल के अधीन हैं और कठपुतली की तरह काम करते हैं। क्या उन्हें शर्म नहीं आनी चाहिए, जब एक राज्यपाल आपकी सरकार की शर्तें तय कर रहा हो। उन्होंने कहा कि यह पुडुचेरी के लोगों का बहुत बड़ा अपमान है कि राज्यपाल के अधीनस्थ एक सरकार इस क्षेत्र पर शासन कर रही है।
स्टालिन ने कहा कि जल्द ही पुडुचेरी में डीएमके की सरकार बनेगी। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार कोई भी हो, हमें सावधान रहना चाहिए कि केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में सांप्रदायिक सरकार न बन जाए। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने डीएमके कैडरों से 2024 के लोकसभा चुनावों में सभी 40 सीटों को जीतने का आह्वान किया है, जिसमें पुडुचेरी की सीट भी शामिल है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





