भारत
अदाणी मुद्दे पर संसद में दूसरे दिन भी हंगामे की संभावना
jantaserishta.com
3 Feb 2023 10:00 AM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग द्वारा अदाणी समूह के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच की मांग को लेकर शुक्रवार को दूसरे दिन भी संसद में हंगामे की संभावना है। गौरतलब है कि विपक्षी दलों ने इस मुद्दे को लेकर गुरुवार को संसद की कार्यवाही ठप कर दी थी। सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार को भी व्यवधान जारी रहने की संभावना है।
सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और डीएमके के साथ-साथ वामपंथी दल आज भी संसद के दोनों सदनों में इस मुद्दे पर सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन को लेकर एकमत हैं।
गुरुवार को राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने अन्य विपक्षी दलों के साथ सुप्रीम कोर्ट या संयुक्त संसदीय समिति के नेतृत्व में आरोपों की जांच की मांग की थी।
खड़गे ने संसद में रणनीति पर चर्चा के लिए समान विचारधारा वाले विपक्षी दलों की बैठक भी शुक्रवार को बुलाई है।
Tagsसंसददिल्लीअदाणीहिंडनबर्गविपक्षी दलविपक्षParliamentDelhiAdaniHindenburgOpposition PartyOpposition
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





