भारत

अगले 24 घंटे में जम्मू-कश्मीर में मौसम साफ रहने की संभावना

jantaserishta.com
12 March 2023 11:06 AM IST
अगले 24 घंटे में जम्मू-कश्मीर में मौसम साफ रहने की संभावना
x
श्रीनगर (आईएएनएस)| पिछले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में मौसम शुष्क और सुहावना रहा। मौसम विभाग ने ने रविवार को कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान मुख्य रूप से आसमान साफ रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में मौसम साफ रहने या हल्के बादल छाए रहने की संभावना है।
श्रीनगर में आज न्यूनतम तापमान 4.2 पहलगाम में 0.6 और गुलमर्ग में 2.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
लद्दाख क्षेत्र के द्रास शहर में न्यूनतम तापमान माइनस 11.6 और लेह में माइनस 3.6 रहा।
जम्मू में 15.8, कटरा में 15.3, बटोटे में 10.5, बनिहाल में 5.6 और भद्रवाह में 7.5 न्यूनतम तापमान रहा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story