भारत

पीएम मोदी के औरंगाबाद आने को लेकर लोगों में खासा उत्साह, सभास्थल पर उमड़ी भीड़

jantaserishta.com
2 March 2024 2:57 PM IST
पीएम मोदी के औरंगाबाद आने को लेकर लोगों में खासा उत्साह, सभास्थल पर उमड़ी भीड़
x

फाइल फोटो 

औरंगाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को बिहार के एकदिवसीय दौरे पर हैं। मोदी औरंगाबाद और बेगूसराय में करोड़ों रुपए की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे तथा जनसभा को संबोधित करेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी के औरंगाबाद आने को लेकर लोगों में खासकर महिलाओं में खासा उत्साह है। बड़ी संख्या में महिलाएं कार्यक्रम स्थल पर पहुंची हैं। कार्यक्रम स्थल पर उत्साहित महिलाओं ने कहा कि वे प्रधानमंत्री के महिलाओं के लखपति दीदी बनाने की योजना को लेकर उनकी बातों को सुनने आई हैं।
युवा भी बड़ी संख्या में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे हैं और उनमें उत्साह चरम पर है और 'अबकी बार 400 पार' तथा 'मोदी मोदी' के नारे लगा कर पूरे कार्यक्रम स्थल को मोदीमय कर दिया। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
प्रदेश में एनडीए सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री मोदी का ये बिहार का पहला दौरा है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गया हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करेंगे। गया से ही हेलिकॉप्टर से मोदी और नीतीश औरंगाबाद के लिए रवाना होंगे। औरंगाबाद से फिर दोनों बेगूसराय जाएंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story