इस तस्वीर में है बड़ा राज! क्या बिहार में बीजेपी को झटका लगेगा?

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बोचहां उपचुनाव में राजद को मिली जीत के कुछ दिन बाद ही तेजस्वी यादव द्वारा दिए इफ्तार के न्यौते को ना केवल स्वीकार किया बल्कि इसमें शिरकत भी की। इसके बाद से बिहार की सियासत में अटकलों का दौर फिर शुरू हो गया है। ऐसा माना जा रहा है कि सीएम ने इसके जरिए बीजेपी को संदेश देने की कोशिश की है। वहीं तेजप्रताप ने एक बार फिर राज्य में सरकार बनाने का दावा किया है। इससे लग रहा है कि सियासी अंदरखाने कोई न कोई खिचड़ी तो जरूर पक रही है।
"हमारी सीक्रेट बात हुई है नीतीश जी से, खेल होगा. अब वो आ गए हैं, तो सरकार बनेगी."- तेज प्रताप यादव pic.twitter.com/9ijZs2K3G6
— Utkarsh Singh (@UtkarshSingh_) April 23, 2022
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





