भारत

'क्राइम हो सकता है, लेकिन अपराध नहीं...' , यह बोलकर घिर गए CM, बयान पर सियासी घमासान शुरू

jantaserishta.com
3 Nov 2026 5:54 PM IST
क्राइम हो सकता है, लेकिन अपराध नहीं... , यह बोलकर घिर गए CM, बयान पर सियासी घमासान शुरू
x
देखें वीडियो.
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपने एक बयान को लेकर विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं. दिल्ली दौरे के तीसरे दिन उन्होंने अपराध को लेकर कहा कि बिहार में अपराध का कॉन्सेप्ट ही खत्म हो चुका है और ये कि यहां 'क्राइम' हो सकता है लेकिन 'अपराध' नहीं. उनके इस बयान पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव ने वीडियो शेयर करते हुए तंज कसा और मुख्यमंत्री के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी घेरा.
सम्राट चौधरी ने अपने बयान में कहा, "हमारे यहां कोई अपराध नहीं है. अपराध का कांसेप्ट ही खत्म हो चुका है. क्राइम हो सकते हैं, लेकिन अपराध नहीं. अपराधी नहीं." सम्राट चौधरी का वीडियो शेयर करते हुए तेजस्वी यादव ने लिखा, "बिहार में 'Crime' हो सकता है 'अपराध' नहीं! मेरे प्यारे देशवासियों, ये बात 7 हत्याओं का आरोपी नमूना मोदी जी द्वारा चयनित मुख्यमंत्री कह रहा है."
तेजस्वी यादव ने कहा, "मंच पर बैठे IAS/IPS इनके साथ काम करने पर अपने आपको सम्मानित समझ रहे हैं या अपमानित? क्या श्री नरेंद्र मोदी जी ने इस आदमी के हाथों बिहार को बर्बाद कराने की सुपारी ले रखी है?"
तेजस्वी यादव ने अपने पोस्ट में सम्राट चौधरी पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके बयान को लेकर सवाल खड़े किए. मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद बिहार में अपराध और कानून-व्यवस्था को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story