भारत

जिंदगी में एक समय आता है, जब...एक वॉट्सएप स्टेटस से परिजन और पुलिस के उड़े होश

jantaserishta.com
17 Jan 2025 11:51 AM IST
जिंदगी में एक समय आता है, जब...एक वॉट्सएप स्टेटस से परिजन और पुलिस के उड़े होश
x
मचा कोहराम.
छतरपुर: छतरपुर के पिछड़ा वर्ग विभाग में पदस्थ असिस्टेंट इंस्पेक्टर राजकुमार त्रिवेदी ने पिछले दिनों फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. पुलिस लगातार जांच करते हुए आत्महत्या की वजह पता लगाने में जुटी हुई थी. इस मामले में अब पुलिस को सफलता हाथ लगी है. पुलिस मृतक राजकुमार के वॉट्सएप स्टेटस पर मिले रिप्लाई की मदद से आरोपियों तक पहुंच गई. इस मामले में कोई और नहीं, बल्कि मृतक की पत्नी और सास को आरोपी बनाया गया है.
छतरपुर के सिविल लाइन थाना इलाके के सटई रोड स्थित ग्रीन एवेन्यू का यह मामला है. कॉलोनी में रहने वाले असिस्टेंट इंस्पेक्टर राजकुमार त्रिवेदी ने बीते दिनों सुसाइड कर लिया था. जीवन लीला समाप्त करने से पहले राजकुमार ने वॉट्सएप स्टेटस पर अपनी फोटो के साथ एक मैसेज लिखा- "जिंदगी में एक समय आता है, जब उसे तय करना होता है कि पन्ना पलटना है या किताब बंद करनी है." और अपने वॉट्सएप स्टेटस पर लगा लिया.
घरेलू कलह के चलते अपने मायके में रह रही उनकी पत्नी मृगाक्षी त्रिवेदी ने इसी स्टेटस पर रिप्लाई देते हुए लिखा, "जितना तुम समझ रहे हो, उतना ही सामने वाला समझ रहा है, और अच्छा है कि आप किताब ही बंद कर दो." इससे आहत होकर राजकुमार त्रिवेदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
एसपी अगम जैन ने बताया कि मामले की जांच के बाद पुलिस ने यह तय किया कि पत्नी ने ही पति को आत्महत्या के लिए उकसाया था. जिस दिन यह घटना हुई, उस दौरान रामकुमार त्रिवेदी की पत्नी मृगाक्षी त्रिवेदी के साथ सास रेखा तिवारी घर पर मौजूद थी.
उधर, अब पुलिस ने मृतक की पत्नी और सास के खिलाफ बीएनएस की धारा 108 और 3(5) के तहत एफआईआर दर्ज करते हुए आगे की जांच तेज कर दी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story