भारत

आज देश में 45 करोड़ जन धन खाते हैं: जेपी नड्डा

jantaserishta.com
6 Feb 2022 3:05 PM IST
आज देश में 45 करोड़ जन धन खाते हैं: जेपी नड्डा
x

नई दिल्ली: उत्तरकाशी में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा,'इंदिरा गांधी ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण 1971 में किया था. 2014 तक सिर्फ पौने तीन करोड़ लोगों के पास ही बैंक खाते थे. जन धन खाते खुलवाने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो निश्चिय किया आज उससे देश में 45 करोड़ जन धन खाते हैं.'

पीएम मोदी ने बोला सपा पर हमला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश में एक वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए कहा, 'UP भारत का दिल है, धड़कन है. यूपी ने हमेशा देश को दिशा दिखाई है और आज फिर यूपी देश को नया रास्ता दिखा रहा है. यूपी के लोगों ने दो टूक कह दिया है कि धन-दौलत, बाहुबल, जातिवाद, संप्रदायवाद के दम पर भले कुछ लोग कितनी ही राजनीति कर लें लेकिन वो जनता का प्यार नहीं पा सकते. जनता का आशीर्वाद तो उसे ही मिलेगा जो सेवा भावना से सेवक बनकर यूपी के लोगों की सेवा करेगा, यूपी के लोगों का विकास करेगा. जो पहले सरकार में थे उन्हें ना तो आप लोगों की आस्था से मतलब रहा है और आप लोगों की जरूरतों से. उनका सिर्फ एक ही एजेंडा रहा है- यूपी को लूटो. उन्हें यूपी के विकास से कोई वास्ता नहीं हैं उन्हें बस सरकार बनाने से मतलब रहा है.'

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story