भारत

फिर गरजेगा बुलडोजर, 250 दुकानदारों को नोटिस, जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
3 July 2022 8:19 AM IST
फिर गरजेगा बुलडोजर, 250 दुकानदारों को नोटिस, जानें पूरा मामला
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

लखनऊ: सीतापुर और अयोध्या हाईवे की 250 अवैध दुकानों पर बुलडोजर चलाया जाएगा। एनएचएआई ने सभी दुकानदारों को नोटिस भेज दिया है। साथ ही जिला व पुलिस प्रशासन से फोर्स की मांग की गई है।

लखनऊ के अयोध्या और सीतापुर हाईवे पर कई शॉपिंग मॉल, ऑटो व मार्बल शोरूम है। इनमें कमता से मटियारी और मड़ियांव से इटौंजा तक अधिकांश दुकानदारों ने फुटपाथ व नाले पर कब्जा कर रखा है। इससे हाईवे काफी संकरा हो गया है। नतीजतन पैदल व दोपहिया वाहन चालकों को काफी दिक्कत होती है। एनएचएआई ने सभी अवैध दुकान मालिकों मालिकों को ध्वस्तीकरण का नोटिस भेज दिया है। हालांकि स्थानीय दुकानदारों ने सरकारी भूमि पर कब्जा करने से इंकार किया है, जिसके बाद एनएचएआई ने डीएम को पत्र लिखकर राजस्व विभाग से मदद मांगी गई है। साथ ही पुलिस प्रशासन से फोर्स की मांगी गई है।
एनएचएआई के परियोजना निदेशक एनएन गिरि ने बताया कि चिनहट, बीकेटी सहित हाईवे किनारे बने अवैध दुकानों व कॉलोनियों का गंदा पानी एनएचएआई के नाले में जाता है, जबकि इस नाले में सिर्फ बारिश का पानी गिरना चाहिए। उन्होंने बताया कि सभी अवैध दुकानों को ध्वस्त करके नाले की सफाई की जाएगी।
एनएचएआई परियोजना निदेशक एनएन गिरि ने बताया कि सीतापुर व अयोध्या हाईवे पर कई शॉपिंग मॉल, ऑटो शोरूम है। इनमें अधिकांश लोगों ने एनएचएआई की जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है। इससे हाईवे काफी संकरा हो गया है। ऐसे 250 अवैध दुकानों के मालिकों को नोटिस भेजा गया है। पुलिस प्रशासन की टीम मिलते ही जल्द बुलडोजर चलाया जाएगा।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story