भारत

फिर तमंचे पर डिस्को, देसी कट्टा के साथ लगाया ठुमका, गया जेल

jantaserishta.com
20 May 2022 1:02 PM IST
फिर तमंचे पर डिस्को, देसी कट्टा के साथ लगाया ठुमका, गया जेल
x

देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया में एक शादी समारोह में तमंचे पर डिस्को करना युवक को भारी पड़ गया. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है. आरोपी के पास से देसी कट्टा समेत जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं. पुलिस के सामने आरोपी अर्जुन प्रसाद ने कट्टा लहराते हुए डांस करने की बात कबूल ली है.

हरदो गांव के हरिजन बस्ती में 12 मई को एक बारात आई थी. जिसमें गांव के ही दो युवक तमंचा लहराते हुए डांस करने लगे. किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. जब पुलिस को छानबीन की पता चला कि यह युवक नकली तमंचा लहरा रहा था.
जबकि दूसरा अर्जुन प्रसाद नाम का युवक असली तमंचा लहराते हुए डांस कर रहा था. पुलिस ने अर्जुन को गिरफ्तार किया और उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुए. पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को जेल भेज दिया है.
इस मामले पर एसपी डॉक्टर श्रीपति मिश्रा ने बताया कि एक वीडियो थाना बरहज के बढ़या हरदो से वायरल हुआ. जिसमें एक शादी समारोह में एक लड़का कट्टा लहराते हुए डांस करता दिख रहा है. पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है उसने अपना गुनाह कबूल कर लियाहै. पुलिस ने कट्टे और कारतूस की रिकवरी की है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story