
नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस की तीसरी लहर ने दस्तक दे दी है और हर दिन बीते कल के मुकाबले 40 फीसदी से ज्यादा केस दर्ज किए जा रहे हैं। लेकिन फाइनेंशियल सर्विसेज फर्म नोमुरा का एक अनुमान डराने वाला है। फर्म ने अमेरिकी ट्रेंड से तुलना करते हुए कहा है कि यदि भारत में भी वैसी ही तेजी देखने को मिलती है तो हर दिन 3 मिलियन यानी 30 लाख तक नए केस आ सकते हैं। यदि ऐसा होता है तो देश के हेल्थ इन्फ्रास्ट्रचर पर भारी दबाव की स्थिति होगी। यदि द. अफ्रीका जैसा ट्रेंड रहा तो प्रतिदिन नए केसों की संख्या 7 लाख 40 हजार तक हो सकती है। बता दें कि आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर महेंद्र अग्रवाल ने भी अपने अनुमान में पीक के दौरान देश में 4 से 8 लाख तक नए केस आने की बात कही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





