
x
तीन चोर गिरफ्तार
Jabalpur जबलपुर: जिले की खितौला थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी नकबजनी का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 40 लाख रुपये से अधिक मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, चोरी की रकम से खरीदी गई दो कारें और 54 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस अब आरोपियों से अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनु बेनिवाल के अनुसार, मामला 12 जून 2026 का है। पालीवाल कॉलोनी निवासी कमल नारायण सोनी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि परिवार के साथ नए मकान में रात बिताने के बाद जब वे सुबह पुराने घर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे और अलमारी के ताले टूटे मिले। घर से लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी हो चुकी थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में डॉग स्क्वॉड, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और एफएसएल टीम की मदद ली गई। साथ ही पुलिस ने उन लोगों पर नजर रखी जिनकी आर्थिक स्थिति और रहन-सहन में अचानक बदलाव आया था।
5 अगस्त को क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली कि पनागर थाना क्षेत्र के ग्राम भरदा पड़रिया के तीन युवकों के पास अचानक बड़ी रकम आ गई है। सूचना के अनुसार उन्होंने हाल ही में जबलपुर के कार बाजार से ऑल्टो और होंडा अमेज कार खरीदी थी तथा चोरी के आभूषण बेचने या गिरवी रखने की कोशिश कर रहे थे। इसके बाद थाना प्रभारी चंद्रकांत झा के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई कर अंकित कोरी (22), आकाश पटेल (28) और शनि पटेल (18) को हिरासत में लिया।
पूछताछ में तीनों ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने 212.3 ग्राम सोने के आभूषण, 808.8 ग्राम चांदी के आभूषण, दोनों कारें और 54 हजार रुपये नकद बरामद किए। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से अन्य स्थानों से चोरी किए गए आभूषण भी मिले हैं, जिनकी जांच जारी है। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जा रहा है।
Tagsजबलपुर चोरीखितौला पुलिसक्राइम ब्रांच40 लाख के गहनेतीन चोर गिरफ्तारअनु बेनिवालऑल्टो कारहोंडा अमेजमध्य प्रदेश पुलिसनकबजनीJabalpur theftKhitauli policecrime branchjewellery worth Rs 40 lakhthree thieves arrestedAnu BeniwalAlto carHonda AmazeMadhya Pradesh policeburglaryजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





