
x
चोरी
Jharkhand झारखंड: राजधानी रांची में बिल्डर के घर हुई करोड़ों रुपये की हाई-प्रोफाइल चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। विशेष जांच दल (SIT) ने बिहार के मुजफ्फरपुर से एक आरोपी समीर उर्फ कबीर खान को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने करीब 65 लाख रुपये मूल्य के सोने और मोती के आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, अब तक इस मामले में लगभग 1 करोड़ रुपये मूल्य की नकदी और कीमती गहनों की रिकवरी हो चुकी है। यह चोरी 9 जुलाई 2026 को रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित अशोक नगर में हुई थी। यहां बिल्डर अखिलेश पांडे और निशित केसरी के घर को चोरों ने निशाना बनाया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची एसएसपी के निर्देश पर सिटी एसपी पारस राणा की निगरानी में एसआईटी का गठन किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, डिजिटल साक्ष्यों और तकनीकी जांच के आधार पर अंतरराज्यीय चोरी गिरोह तक पहुंच बनाई। जांच में सामने आया कि वारदात को अंजाम देने के लिए चोरों ने करीब 80 लाख रुपये कीमत की लग्जरी जगुआर कार का इस्तेमाल किया था। आरोपी चोरी से पहले रांची के एक होटल में ठहरे थे और कई दिनों तक बिल्डर के घर की रेकी कर पूरी योजना तैयार की थी। पुलिस ने चोरी में इस्तेमाल जगुआर कार को पश्चिम बंगाल सीमा से बरामद किया था।
पुलिस के मुताबिक, गिरोह का मुख्य सरगना बिहार के सीतामढ़ी निवासी इरफान उर्फ उजाले उर्फ बाबा उर्फ आर्यन है, जिस पर देशभर में चोरी के 80 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। गिरोह के अन्य सदस्यों में अफरोज उर्फ समीर उर्फ शमीम और नवीन शर्मा के नाम भी सामने आए हैं। इससे पहले पुलिस आरोपी गिरोह के सदस्यों की पत्नियों गुलशन प्रवीण और शकीला उर्फ लाडली को गिरफ्तार कर चुकी है। उनके पास से भी नकदी और कीमती आभूषण बरामद हुए थे। फिलहाल मुख्य आरोपी इरफान और अफरोज फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस की कई टीमें अलग-अलग राज्यों में छापेमारी कर रही हैं।
Tagsvरांची चोरी कांडबिल्डर के घर चोरीSIT जांचजगुआर कारबिहार गैंगसमीर कबीर खान गिरफ्तारीइरफान उर्फ आर्यनअरगोड़ा थानाझारखंड पुलिसकरोड़ों की चोरीसोने के गहने बरामदहाई प्रोफाइल चोरी मामलाRanchi theft casetheft in builder's houseSIT investigationJaguar carBihar gangSameer Kabir Khan arrestedIrfan alias AryanArgora police stationJharkhand policetheft worth croresgold jewellery recoveredhigh profile theft caseजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





