भारत

दिल्ली में ज्वेलरी शोरूम से 25 करोड़ की चोरी, छत्तीसगढ़ से आरोपी दबोचा गया

jantaserishta.com
29 Sept 2023 12:18 PM IST
दिल्ली में ज्वेलरी शोरूम से 25 करोड़ की चोरी, छत्तीसगढ़ से आरोपी दबोचा गया
x
बदमाश शातिर चोर बताया जा रहा है.
नई दिल्ली: दिल्ली में ज्वेलरी शोरूम से 25 करोड़ की चोरी के मामले में पुलिस ने छत्तीसगढ़ से बदमाशों को गिरफ्तार किया है. इनमें से एक बदमाश शातिर चोर बताया जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने इनके पास रिकवरी भी की है.
दरअसल, दिल्ली के जंगपुरा में रविवार को एक ज्वेलर्स शोरूम से 25 करोड़ की चोरी हुई थी. यह शोरूम उमराव सिंह और महावीर प्रसाद जैन का है. चोरों ने दुकान में रखी 20 से 25 करोड़ रुपये के हीरे और सोने की ज्वेलरी पर हाथ साफ कर दिया था. चोर छत काटकर शोरूम में घुसे थे.
छत्तीसगढ़ पुलिस ने दुर्ग से 7 चोरियों को अंजाम देने वाले लोकेश श्रीवास को स्मृतिनगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया था. उसके पास से दिल्ली शोरूम से चोरी किया गया 18 किलो सोना और 12.50 लाख कैश बरामद हुआ है. पुलिस ने लोकेश के दूसरे साथी शिवा चंद्रवंशी को कवर्धा से ज्वेलरी समेत 28 लाख के माल के साथ गिरफ्तार किया है.पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर दिल्ली ला रही है.
शोरूम मालिक ने बताया कि दुकान में हीरे और सोने के 20 से 25 करोड़ रुपये की ज्वेलरी रखी हुई थी. जंगपुरा का मार्केट सोमवार को बंद रहता है. इसलिए रविवार को शोरूम बंद करने के बाद जब वो मंगलवार को अपने शोरूम पहुंचे और देखा तो उनके होश उड़ गए. उन्होंने बताया कि शोरूम में रखी पूरी ज्वेलरी गायब थी. शोरूम खाली देखकर उनके होश उड़ गए और उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी.
जंगपुरा मार्केट की इस बिल्डिंग में कई दुकानें थीं, इसमें शोरूम के बगल से सीढ़ियां हैं, जहां से दुकान में घुसने के लिए चोरों ने छत काटी थी. कटी हुई छत की वीडियो क्लिप भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि चोर छोटी-सी जगह काटकर दुकान में घुसे थे. चोरों ने सोने और हीरे की ज्वेलरी तो पूरी साफ कर दी, लेकिन चांदी की ज्वेलरी छोड़ दी थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story