भारत

प्राचार्य के घर से लाख़ों की चोरी, केस दर्ज

Shantanu Roy
8 April 2024 3:38 PM GMT
प्राचार्य के घर से लाख़ों की चोरी, केस दर्ज
x
जांच कर रही पुलिस
सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत शहर में चोरी की बड़ी वारदात हुई है। चोर एक स्कूल प्रिंसिपल के घर में घुस कर ढ़ाई लाख रुपए कैश और करीब 5 लाख रुपए के सोने-चांदी के गहने चोरी कर ले गए। थाना सिविल लाइन पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। जानकारी अनुसार थाना सिविल लाइन में दी शिकायत में सुमेर सिंह ने बताया कि वह शांति विहार, सोनीपत का निवासी है। फिलहाल वह नगर निगम विद्यालय नरेला (दिल्ली) में प्रिंसिपल के पद पर है। उसने बताया कि वह 31 मार्च को अपनी पत्नी सहित अपनी बेटी के पास रोहणी गया था। आज 8 अप्रैल को सुबह 9 बजे वापस लौटा। उसने पाया कि घर के मुख्य दरवाजे व अन्य दवराजों के ताले टूटे पड़े थे।

सुमेर ने बताया कि उन्होंने अन्दर जाकर देखा तो पाया कि गोदरेज व लकड़ी की अलमारियों के भी दरवाजे- ताले टूटे हुए थे। घर में सामान बिखरा हुआ था। उसके घर में चोरी हुई है। उन्होंने सामान चेक किया तो सोने के 2 हार, सोने की 4 चेन, सोने की 6 अंगूठी, सोने के 2 कड़े, सोने के 3 जोड़ी कानों के झुमके, एक सोने का मंगलसूत्र, पांच जोड़े चांदी की पायल, चांदी की 2 अंगूठी, एक चांदी का सिक्का और ढाई लाख रुपए कैश गायब मिला। प्रिंसिपल ने बताया कि उसने पड़ोसी के घर के कैमरे चैक किए तो उसने देखा कि चोर रविवार रात को ही उसके घर में घुसे हैं। चोरी की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस एसआई दलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने थाना सिविल लाइन में प्रिंसिपल सुमेर की शिकायत पर धारा 457/380 IPC के तहत केस दर्ज कर लिया है।
Next Story