भारत

सूने मकान से की लाखों की चोरी, पुलिस ने दर्ज किया केस

Shantanu Roy
3 May 2024 12:09 PM GMT
सूने मकान से की लाखों की चोरी, पुलिस ने दर्ज किया केस
x
चोरों ने बड़ी वारदात को दिया अंजाम
सिरसा। हरियाणा के सिरसा के गांव मौजूखेड़ा में चोरों ने एक मकान में बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोर मकान से 5 लाख के जेवर व 5 लाख रुपए की नकदी चुराकर ले गए हैं। घटना के समय मकान मालिक सपरिवार रिश्तेदारी में गया हुआ था। चोर वारदात को अंजाम देने के बाद मकान में लगे सीसीटीवी कमरों की डीवीआर भी अपने साथ ले गए। डिंग थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गांव मौजूखेड़ा निवासी मंदीप सिंह खेतीबाड़ी करता है। मंदीप का कहना है कि वह अपने परिवार सहित गत दिवस रिश्तेदारी में गया हुआ था। 2 मई की रात को जब वापस लौटा तो मकान का गेट टूटा हुआ मिला।

अंदर जाकर देखा तो कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा था औ अलमारी व अटेची खुली पड़ी थी। मंदीप सिंह का कहना है कि अलमारी के लोकर का ताला भी टूटा हुआ था। इसमें से 2 तोले सोने के 2 हार,एक तोले से के कांटे, सोने की 5 अंगूठियां, सोने की 4 चेन गायब मिली। इसके अलावा अटेची में 5 लाख रुपये भी गायब मिले। इसके बाद मंदीप सिंह ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। मंदीप का कहना है कि मकान में उसने सीसीटीवी कैमरे लगा रखे थे,लेकिन चोर वारदात को अंजाम देने के बाद डीवीआर भी अपने साथ ले गए। जांच अधिकारी प्रदीप कुमार का कहना है कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है। चोर लाखों के जेवर व 5 लाख की नकदी चुराकर ले गए हैं। जल्द ही चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
Next Story