भारत

बंद होटल का लॉक तोड़कर की लाखों की चोरी, केस दर्ज

Shantanu Roy
30 May 2024 11:36 AM GMT
बंद होटल का लॉक तोड़कर की लाखों की चोरी, केस दर्ज
x
CCTV खंगाल रही पुलिस
रेवाड़ी। हरियाणा के रेवाड़ी जिले में चोरों ने एक बंद होटल का लॉक तोड़कर सामान-कैश के अलावा अंदर लगे CCTV कैमरे और डीवीआर चोरी कर ली। खोल थाना पुलिस ने होटल मालिक की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, महेंद्रगढ़ जिले के गांव गणियार निवासी रणसिंह ने बताया कि उसने रेवाड़ी के गांव माजरा स्थित बस स्टॉप पर अपनी दुकान में होटल खोला हुआ था। किसी कारणवश होटल पिछले 3 महीनों से बंद था।

करीब 10 दिन पहले वह होटल में आया तो सबकुछ ठीक-ठाक था। गुरुवार को जब दोबारा आया तो होटल के शटर पर लगा लॉक टूटा मिला। इतना ही नहीं शटर भी उखड़ा हुआ था। उसने अंदर जाकर देखा तो गल्ले में रखा कैश और सामान गायब था। इतना ही नहीं बर्तन और अन्य सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। इसके अलावा होटल पर लगे सीसीटीवी कैमरे और उसकी डीवीआर गायब मिली। उसने तुरंत इसकी सूचना खोल थाना पुलिस को दी। पुलिस ने रणसिंह की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Next Story