भारत

थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर चोरी, 2 लाख नकद और 10 लाख की ज्वेलरी ले उड़े चोर

jantaserishta.com
6 Feb 2022 8:31 PM IST
थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर चोरी, 2 लाख नकद और 10 लाख की ज्वेलरी ले उड़े चोर
x
बड़ी खबर

बेतिया: बिहार के बेतिया में ऐसा लगता है अपराधियों में पुलिस का खौफ खत्म हो गया है, शायद यही कारण है कि थाने से महज सौ मीटर की दूरी पर चोर दो लाख नकद और दस लाख की ज्वेलरी लेकर नौ दो ग्यारह हो गए.

शनिवार की रात करीब आठ बजे हीं चोरों ने एक घर मे भीषण डाका डाला. परिवार के शादी समारोह में जाने का चोरों ने जमकर फायदा उठाते हुए नकद सहित 10 लाख रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर लिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है.
चोरी की घटना की जानकारी घर के मालिक को उनके किरायेदारों से मिली जो करीब नौ बजे चीनी मिल से ड्यूटी कर वापस घर आ रहे थे. तभी उनलोगों ने मेन गेट के ताले को टूटा हुआ देखा. किरायेदारों ने तुरंत इसकी जानकारी मकान मालिक को दी. इस पूरे मामले में पुलिस की कार्यशैली और गश्ती पर सवाल उठ रहे हैं.
घर के मालिक सुनील कुमार जायसवाल ने चोरी की घटना को लेकर बताया कि, हमलोग एक शादी में गए थे तभी घर में चोरी हो गई. दो लाख रुपये नकद के साथ करीब दस लाख के सोने और चांदी के गहनों पर चोरों ने हाथ साफ कर लिया. उन्होंने बताया कि हमारा घर थाने से महज सौ मीटर की दूरी पर है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story