बांग्लादेश से आकर चोरी: फुटपाथ पर सो कर रेकी, फ्लाइट से आता जाता था

जयपुर. राजस्थान (Rajasthan) की राजधानी जयपुर (Jaipur) में 5 अगस्त 2020 को एक परिवादी ने कोतवाली थाने में केस दर्ज कराया था. परिवादी ने बताया था कि उसकी फर्म से 12 लाख रुपए और दो चांदी के सिक्के तिजोरी समेत चोरी हो गए हैं, जिसके बाद पुलिस ने अलग अलग टीमों का गठन किया. टीप ने चौड़ा रास्ता, किशनपोल बाजार, अजमेरी गेट, माणकचौक, नाहरगढ़, संजय सर्किल और जालूपुरा में सैंकडों सीसीटीवी फुटेज को खंगाला. सीसीटीवी में मिले हुलिये के आधार पर एक साल की तलाश के बाद आरोपी मोहम्मद रजाक उर्फ कुदुस उर्फ मोहम्मद जमीर उद्दीन को कानपुर (Kanpur) से गिरफ्तार (Arrest) किया गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





