फार्म हाउस में शादी समारोह के दौरान चोरी, 38 लाख के नगदी-ज्वेलरी पार

गाजियाबाद: गाजियाबाद में राजनगर एक्सटेंशन के फार्म हाउस में आयोजित शादी समारोह में चोरों ने दूल्हा पक्ष के बैग पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित परिवार के मुताबिक उसमें करीब 38 लाख रुपये के जेवर, नगदी व अन्य सामान रखा हुआ था। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि संचालकों ने शादी से तीन दिन पहले फार्म हाउस में कैमरे लगवाने का वादा किया था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जिसके चलते उनके साथ घटना हो गई। तहरीर के आधार पर नंदग्राम पुलिस ने फार्म हाउस के संचालकों और प्रबंधक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





