भारत

चोरी का मामला: नहीं लिखी FIR, दंपति ने उठाया ये कदम

jantaserishta.com
29 Dec 2022 10:43 AM IST
चोरी का मामला: नहीं लिखी FIR, दंपति ने उठाया ये कदम
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

अनिश्चितकाल के लिए बच्चों के साथ धरने पर बैठ गया.
बैतूल: मध्य प्रदेश के बैतूल में एक शिक्षक दंपति पुलिस के कामकाज के तरीके से इतना परेशान है कि उसे अपने बच्चों के साथ धरने पर बैठना पड़ा. दरअसल शिक्षक दंपति के घर 18 दिन पहले चोरी हुई थी. लेकिन पुलिस अबतक चोरों को पकड़ नहीं पाई. जिससे परेशान होकर शिक्षक दंपति अनिश्चितकाल के लिए बच्चों के साथ धरने पर बैठ गया.
बता दें, गंज थाने इलाके के रहने वाले शिक्षक प्रभाकर पवार के घर 10 दिसंबर को चोरी हुई थी. चोर दरवाजे की चौखट काटकर घर में रखें 7 लाख रुपये के जेवर और नगदी लेकर फरार हो गए थे. प्रभाकर पवार और उनकी पत्नी हेमलता पवार गंज थाने में माला दर्ज कराया था.
पीड़ित दंपति का आरोप है कि पुलिस ने 13 दिन तक FIR दर्ज नहीं की थी. दंपति ने एक संदिग्ध व्यक्ति पर भी चोरी का संदेह भी जताया था. बावजूद इसके पुलिस ने उससे कोई पूछताछ नहीं की. शिक्षक प्रभाकर का कहना है कि 10 दिसंबर को घर में चोरी हुई लेकिन चोर पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. जबतक पुलिस चोरों को नहीं पकड़ेगी हम धरने पर बैठें रहेंगे. वहीं प्रभाकर की पत्नी और शिक्षिका हेमलता का कहना है कि एक-एक पैसा जोड़कर पूरे जेवर बनवाए थे जो चोरी चले गए.
इस मामले पर गंज थाना के प्रभारी अनुराग प्रकाश ने बताया कि पुलिस चोरों को पकड़ने का प्रयास कर रही है. संदिग्ध से भी पूछताछ की जा चुकी है लेकिन कुछ नहीं मिला. जल्द से जल्द पुलिस चोरों को पकड़ लेगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story