भारत
युवकों को गोलियों से भून डाला, डबल मर्डर के बाद लोगों में गुस्सा, पुलिस से हुई नोकझोंक
jantaserishta.com
21 March 2025 3:08 PM IST

x
भारी भीड़ जुटी.
गाजीपुर: यूपी के गाजीपुर में एक बार फिर शुक्रवार को गोलियां तड़तड़ाईं। घर से बुलाकर दो युवकों को मौत के घाट उतार दिया गया। घटना खानपुर थाना क्षेत्र के उचौरी गांव के मलदहिया बगीचे के पास सुबह करीब साढ़े 11 बजे हुई। गोली की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने देखा कि बगीचे में दो युवक मृत पड़े हैं। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना मिलते ही सैदपुर और खानपुर थाने की फोर्स भी मौके पर पहुंची। मौके से पिस्टल के तीन खोखे बरामद किए गए हैं। शव को कब्जे में लेने में पुलिस को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। परिजन और ग्रामीण मौके पर डीएम को बुलाने की मांग करते हुए एंबुलेंस के आगे खड़े हो गए। पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाबुझाकर शांत किया। फिलहाल वारदात का कारण नहीं पता चल सका है।
बताया जाता है कि चिलौना कला गांव निवासी 18 वर्षीय अमन चौहान पुत्र जय प्रकाश चौहान और 20 वर्षीय अनुराग सिंह उर्फ धोनी पुत्र संजय सिंह गांव में शुक्रवार की सुबह गांव में ही थे। इसी बीच दो बाइकों से दो युवक पहुंचे और अमन और अनुराग को अपने साथ लेकर चले गए। कुछ देर बाद लोगों ने मलदहिया बगीचे में कई राउंड गोली चलने की आवाज सुनी तो दौड़कर मौके पर भागे।
वहां पहुंचे तो देखा कि अमन और अनुराग का खून से लथपथ शव पड़ा है। दोनों के सिर में गोली मारी गई थी। दोनों को बाइक से लाने वाले युवक फरार हो चुके थे। तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जब तक फोर्स पहुंचती मौके पर भारी भीड़ जुट गई।
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि दोनों युवक मौके से ऊंचौरी बाजार की तरफ मोटरसाइकिल से भाग गए। हत्या का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। सूचना मिलते ही सीओ सैदपुर अनिल कुमार, खानपुर और सैदपुर पुलिस पहुंच गई। हत्या की वारदात के बाद पुलिस मौके पर जांच कर रही है। एसपी डॉ. ईरज राजा का कहना है कि जांच की जा रही है। प्रथम दृष्ट्या आपसी रंजिश का मामला सामने आ रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





