भारत

युवक की चाकू मारकर हत्या, गाली-गलौज करने पर टोकना पड़ा भारी

jantaserishta.com
14 Aug 2022 11:08 AM IST
युवक की चाकू मारकर हत्या, गाली-गलौज करने पर टोकना पड़ा भारी
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

जूनागढ़: राजस्थान के जूनागढ़ में मामूली-सी बात पर युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है. फिलहाल आरोपी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है.

मृतक दीपेन के पिता ने बताया कि उनका परिवार टिंबावाड़ी के तक्षशिला अपार्टमेंट में रहता है. उनके बेटे दीपेन ने नजदीकी दरगाह के अमीन नामक शख्स को गाली-गलौज करने से रोका था. दोनों के बीच बहस भी हुई. उस समय तो अमीन वहां से चला गया. लेकिन रात 10 बजे फिर से वहां आया और दीपेन से झगड़ने लगा.
इसी दौरा उसने दीपेन को चाकू मार दिया. घायल अवस्था में दीपेन को अस्पताल पहुंचाया गया. लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.
दीपेन के पिता के कहा कि चार साल पहले भी दीपेन और अमीन के बीच किसी बात को लेकर लड़ाई हुई थी. जिसके बाद से दोनों में अक्सर छोटी-मोटी अनबन होती रहती थी. लेकिन इस बार तो अमीन ने दीपेन की हत्या ही कर डाली.
जूनागढ़ के एसपी प्रदीप सिंह जड़ेजा ने बताया कि दीपेन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. जांच में पता चला है कि दोनों के बीच 4 साल पहले से विवाद था. हालांकि, इस हत्या में कुछ और लोगों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है. लेकिन अभी इस मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही हत्या की असली वजह का पता लगा लिया जाएगा. फिलहाल फरार आरोपी अमीन की तलाश की जा रही है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story