भारत
युवक की हत्या, आरोपी ने सोशल मीडिया पर लिखा- 'आज बदला पूरा हुआ'
jantaserishta.com
21 July 2025 2:14 PM IST

x
भड़के लोग.
जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर के खो नागोरियां इलाके में चाकूबाजी की घटना में घायल हुए युवक विपिन की सवाय मान सिंह अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. यह घटना जयपुर के पालड़ी मीणा इलाके में हुई.
पुलिस ने बताया कि चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल विपिन को एसएमएस अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई. घटना के बाद जयपुर पुलिस मौके पर पहुंची. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुरानी रंजिश के चलते रविवार रात यह चाकूबाजी हुई. आरोपी अनस खान उर्फ शूटर पालड़ी मीणा हाल भट्टा बस्ती का रहने वाला है. वह अपने साथियों के साथ बाइक पर आया था और गली में अंधेरे का फायदा उठाकर विपिन पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए. जब तक कोई कुछ समझ पाता, तब तक आरोपी मौके से भाग निकले.
पुलिस की मानें तो मामले में तीन आरोपियों अनस, शादाब और अमन को पकड़ने के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं. आरोपी अनस ने वारदात से कुछ देर बाद चाकू लहराते हुए एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था. हालांकि, बाद में डिलीट कर दिया. बदमाश अनस की सोशल मीडिया प्रोफाइल 'अनस शूटर' नाम से है. वह मारपीट सहित कई मामलों में पहले भी जेल जा चुका है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





