भारत

कॉलेज के निर्माणधीन मकान में युवक की बेहरमी से पिटाई, आरोपियों ने हथियार के बल पर पीटा

Nil dhankar
17 Sept 2021 5:58 PM IST
कॉलेज के निर्माणधीन मकान में युवक की बेहरमी से पिटाई, आरोपियों ने हथियार के बल पर पीटा
x
जांच में जुटी पुलिस

बिहार के बेगूसराय में तालिबानी स्टाइल में एक युवक की हथियार के बल पर बेरहमी से पिटाई करने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में चार लोग मिलकर एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर रहे हैं. युवक जरूर मदद की गुहार लगा रहा है, लेकिन कोई भी उसकी मदद करता नहीं दिख रहा. शहर के सबसे बड़े कॉलेज जीडी कॉलेज के एक अर्धनिर्मित मकान में इस घटना को अंजाम दिया गया है. बताया जाता है कि एक युवक पर रंगदारी करने का आरोप लगाकर चार युवक बेरहमी से पिटाई कर रहे हैं. आप देख सकते हैं कि किस कदर हथियार के बल पर युवक की बेरहमी से पिटाई की जा रही है, लात, घूंसों और बेल्ट के साथ युवक की पिटाई की जा रही है. युवक बार-बार रहम की भीख मांग रहा है, लेकिन फिर भी उसकी पिटाई की जा रही है, गला दबाया जा रहा है. पीड़ित के सिर पर आरोपी ने पिस्टल भी लगा रखी है.

वीडियो वायरल होने के बाद रतनपुर थाना पुलिस भी हरकत में आई और इस मामले की तुरंत जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस ने जानकारी दी है कि पीड़ित और आरोपी की पहचान कर ली गई है. अभी उनका सत्यापन किया जा रहा है. पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ भी शुरू कर दी है.

पुलिस ने शुरू की पूछताछ

पीड़ित युवक के बारे में बताया जा रहा है कि वो गढ़पुरा थाना क्षेत्र का रहने वाला है. उसका नाम मयंक कुमार है. इस संबंध में मुख्यालय डीएसपी निशीत प्रिया ने बताया कि एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें गढ़पुरा थाना के मयंक कुमार की पिटाई की जा रही है. आरोपी की पहचान कर ली गई है. एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

Next Story