भारत

युवकों ने बाइक में लगाया ट्रैक्टर का साइलेंसर, नंबर प्लेट पर लिखा था 'बोल देना पाल साहब आए थे', गिरफ्तार

jantaserishta.com
16 March 2022 10:22 PM IST
युवकों ने बाइक में लगाया ट्रैक्टर का साइलेंसर, नंबर प्लेट पर लिखा था बोल देना पाल साहब आए थे, गिरफ्तार
x
पढ़े पूरी खबर

हिंदुस्तान में जुगाड़ की कोई कमी नही है. बड़ी-बड़ी मुश्किलों को लोग जुगाड़ के सहारे हल कर लेते हैं. ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के औरेया से आया है. दरअसल, पुलिस ने बाइक सवार तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. इन युवकों ने अपने बाइक में ट्रैक्टर का साइलेंसर लगा दिया है.

युवकों द्वारा बाइक में ट्रैक्टर का साइलेंसर लगाने के पीछे उद्देश्य था कि बाइक से निकलने वाल धुआं पीछे ना जाकर ऊपर की तरफ निकले. युवकों का ये जुगाड़ गजब का था, लेकिन इन्होंने बाइक के नंबर प्लेट के साथ जो कारस्तानी की उसका अंजाम उन्हें जेल जाकर भुगतना पड़ा.
बता दें कि यह वही युवक हैं जो अपनी बाइक की रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट पर नंबर की जगह लिखा था कि 'बोल देना पाल साहब आए थे'. पुलिस ने तीनों युवकों को पकड़कर लॉकअप में बंद कर दिया. अब उत्तर प्रदेश पुलिस ने इन तीनों युवकों को लेकर एक गाना भी डेडिकेट किया है.
पुलिस ने बाइक सवार तीनों युवकों को अजीतमल क्षेत्र की तरफ जाते वक्त पकड़ा. इनसे नाम-पता पूछते हुए नंबर प्लेट पर लिखे शब्दों के बारे में पूछा गया. तो इन्होंने बताया कि गलती से लिखवा लिया. तीनों कानपुर देहात से युवक औरैया शहर के आनेपुर गांव स्थित साईं मंदिर में दर्शन करने के लिए आए थे. इस पूरी घटना के बारे में अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से उत्तर प्रदेश और औरेया पुलिस ने भी जानकारी दी है
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story