भारत

युवकों ने लड़के की काट दी चोटी, जमकर मारा भी

jantaserishta.com
5 Sept 2023 8:51 AM IST
युवकों ने लड़के की काट दी चोटी, जमकर मारा भी
x

सांकेतिक तस्वीर

विवाद पड़ोस में रहने वाले 2 मुस्लिम और एक हिंदू युवक से हुआ था.
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में मामूली विवाद के चलते दूसरे समुदाय के युवकों ने एक युवक की चोटी काट दी. पीड़ित युवक ने क्रॉसिंग थाने में इसकी FIR दर्ज करवाई है. जानकारी के मुताबिक, बीते कुछ दिन पहले इलाके में रहने वाले हिन्दू युवक का विवाद पड़ोस में रहने वाले 2 मुस्लिम और एक हिंदू युवक से हुआ था.
पीड़ित ने बताया कि मामूली विवाद के चलते दोनों मुस्लिम युवकों ने उसकी चोटी काट दी और फिर तीसरे युवक के साथ मिलकर मारपीट भी की. पीड़ित युवक का नाम राजकुमार है जो कि क्रॉसिंग थाना क्षेत्र के सेन बिहार इलाके का रहने वाला है. बीती 31 तारीख को उसका विवाद उसी इलाके के रहने वाले बाबू पुत्र जब्बार, छोटा बाबू और अमर नामक युवकों से हुआ था.
उस समय आसपास रहने वाले लोगों ने कर समझा-बुझाकर उसका समझौता आरोपियों से करा दिया था. युवकों से हुए विवाद में उसे चोट भी आई थी जिसको लेकर युवक ने घर से निकलना बंद कर रखा था. लेकिन रविवार दोपहर 1.30 बजे के करीब जब राजकुमार घर के बाहर ही टहलने के लिए निकला तो उन तीनों युवकों ने उसे घेर लिया. बाबू पुत्र जब्बार, छोटा बाबू पुत्र जब्बार ने उसकी चोटी काट दी. फिर तीसरे दोस्त अमर के साथ मिलकर उसे लाठी डंडों से पीट डाला.
इसमें राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. पीड़ित के अनुसार गंभीर चोट के साथ ही उसकी धार्मिक भावनाएं भी इससे आहत हुई हैं. आरोप है कि पीड़ित युवक राजकुमार से मारपीट करने के बाद आरोपियों ने उसकी मां के साथ भी गाली गलौज की. घटना से जुड़े कुछ सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं. एसीपी गाजियाबाद सुनील कुमार सिंह के मुताबिक, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. इसकी जांच जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story