भारत

ब्रेकिंग न्यूज़: शख्स पर युवकों ने किया हमला, आरोपियों ने कही ये बात

jantaserishta.com
22 Dec 2022 4:45 PM IST
ब्रेकिंग न्यूज़: शख्स पर युवकों ने किया हमला, आरोपियों ने कही ये बात
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC 

सांता क्लॉज के गेटअप में पहुंचे शख्स पर कुछ युवकों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया.
वडोदरा: गुजरात के वडोदरा में सांता क्लॉज के गेटअप में पहुंचे शख्स पर कुछ युवकों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. दरअसल, शहर के मकरपुरा इलाके में अवधूत सोसाइटी में क्रिसमस समारोह होना है. यहां समारोह से पहले सांता क्लॉज के वेश में एक व्यक्ति और महिला समेत चार लोग पहुंचे थे.
इन पर कुछ युवकों ने यह कहते हुए हमला कर दिया कि यह हमारा क्षेत्र है. हमले में एक व्यक्ति के हाथ में गंभीर चोटें आई हैं. उसे इलाज के लिए प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. इस मामले में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है.
जानकारी के अनुसार, सांता क्लॉज के वेश में शशिकांत डाभी नाम का शख्स मकरपुरा क्षेत्र के अवधूत सोसाइटी में रहने वाले एक ईसाई परिवार के घर क्रिसमस की बधाई देने पहुंचा था.
शशिकांत के साथ ईसाई समुदाय के कुछ नेता भी अभिनंदन करने पहुंचे थे. जब यह लोग ईसाई परिवार के घर में शांतिपूर्वक जश्न मना रहे थे. उसी दौरान कुछ लोग अचानक उनके घर में घुस गए और ईसाई अभिवादन उत्सव को रोक दिया. इसी के साथ सांता क्लॉज बने शख्स पर हमला कर दिया, जिससे उन्हें अपनी पोशाक उतारने के लिए मजबूर होना पड़ा.
आरोप है कि हमलावरों ने उत्सव में शामिल होने वाले लोगों को धमकी दी और कहा कि यह क्षेत्र हमारा है. यहां इस तरह का आयोजन नहीं कर सकते. इस दौरान हुई मारपीट में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए. आरोप है कि हमलावरों ने कुछ लोगों के कपड़े भी फाड़ दिए. पीड़ितों ने इस मामले में वड़ोदरा मकरपुरा थाने में शिकायत दर्ज करवाई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story