भारत

बड़े भाई की छोटे ने की हत्या, फिर फांसी लगाकर दे दी जान? कारण चौंका देगा!

jantaserishta.com
23 Nov 2025 12:38 PM IST
बड़े भाई की छोटे ने की हत्या, फिर फांसी लगाकर दे दी जान? कारण चौंका देगा!
x
जानें पूरा मामला.
मोतिहारी: बिहार के मोतिहारी में भाई की हत्या के बाद फरार आरोपी भाई का शव लीची के पेड़ से लटका हुआ मिला है. पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के नवादा पंचायत के श्रीपुर गांव में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब तीन दिन से फरार चल रहे युवक सकल साह का शव लीची के एक पेड़ से लटका मिला.
यह वही युवक था जिसने कुछ दिन पहले अपने ही बड़े भाई गगन साह की चाकू मारकर हत्या कर दी थी. शव मिलने की जानकारी के बाद गांव में अफरातफरी मच गई और मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए.
घटना के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि सुबह जब कुछ लोग मवेशियों के लिए चारा काटने बगीचे की ओर गए, तो उन्होंने एक पेड़ से दुपट्टे के सहारे लटकता शव देखा. इसके बाद चीख-पुकार मच गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. पकड़ीदयाल थाना की टीम मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर सदर अस्पताल मोतिहारी भेज दिया.
मृतक की पहचान पताही थाना क्षेत्र के बेतौना निवासी सकल साह के रूप में हुई है, जो अपने बड़े भाई की हत्या करने के बाद फरार था. उसके साढू ने बताया कि घटना के दिन से सकल साह घर नहीं लौटा और न ही वह अपने ससुराल पहुंचा.
परिवार को भी कोई जानकारी नहीं थी कि वह कहां गया है. शनिवार को उसके शव को देखकर परिजन बदहवास हो गए. मृतक के नाबालिग बेटे और बेटी ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान की. पुलिस सूत्रों ने बताया कि तीन दिन पहले दोनों भाइयों के बीच मां की दवा में आए अतिरिक्त खर्च करीब 4500 रुपये को लेकर विवाद हुआ था. विवाद बढ़ने पर सकल साह ने गगन साह पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना के बाद उसकी पत्नी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था, जबकि वह खुद फरार हो गया था.
स्थानीय लोगों और परिवार की आशंका है कि हत्या के बाद भारी दबाव और मानसिक तनाव में सकल साह ने आत्महत्या कर ली होगी. हालांकि थानाध्यक्ष अशोक शाह ने कहा कि यह घटना आत्महत्या है या किसी और कारण से हुई मौत, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा. फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story