भारत

लाल सूट वाली युवती को खतरनाक शौक पड़ा भारी...

jantaserishta.com
4 Feb 2026 12:45 PM IST
लाल सूट वाली युवती को खतरनाक शौक पड़ा भारी...
x
पढ़ें पूरी खबर.
सूरत: रील्स बनाने का पागलपन युवाओं को किस ओर ले जा रहा है, यह कहना मुश्किल है. रील बनाने के चक्कर में लोग अपनी जान तक जोखिम में डाल लेते हैं. गुजरात में सूरत के सचिन रेलवे स्टेशन के पास व्यस्त रेलवे ट्रैक पर एक युवती द्वारा फिल्मी गाने पर रील बनाने का मामला सामने आया है. जान जोखिम में डालकर बनाई गई ये रील सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद युवती ने माफी मांगने का वीडियो भी वायरल किया है. गौरतलब है कि हाल ही में गुजरात के ही राजकोट में वंदे भारत ट्रेन के साथ सेल्फी लेने के चक्कर में 3 लोग चपेट में आ गए थे, जिनमें से 2 की मौत हो गई थी.
सूरत के सचिन रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर खतरनाक रील बनाने के इस वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लाल सूट पहने एक युवती रेलवे ट्रैक के बीचों-बीच बिना किसी डर के चल रही है और पोज दे रही है. यह वही ट्रैक है जहां से दिन-रात तेज रफ्तार एक्सप्रेस ट्रेनें गुजरती हैं. यदि शूटिंग के दौरान अचानक ट्रेन आ जाती, तो युवती को जान बचाने का मौका भी नहीं मिलता. महज कुछ सेकंड की प्रसिद्धि के लिए युवती ने अपनी अनमोल जान दांव पर लगा दी थी. युवती का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ और उसके बाद युवती के रील बनाने के इस तरीके को लेकर काफी विवाद हुआ था.
इसके बाद युवती ने अपना एक और वीडियो वायरल किया जिसमें उसने रेलवे ट्रैक पर रील बनाने की अपनी गलती स्वीकार की है. उसने कहा कि मेरा नाम नेहा राजभर है. जैसे मैं इंस्टाग्राम पर अपनी वीडियो अपलोड करती हूँ, तो एक दिन मैं मार्केट गई थी, फिर में सचिन स्टेशन पर गई, तो वहां रेलवे ट्रैक पर वीडियो डाल रही थी. मुझे यह नहीं पता था कि ऐसा करने पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है. फिर मैंने रील पोस्ट कर दी थी, तो मेरे ऊपर जो भी है, कानूनी कार्रवाई की गई है. तो आइंदा कोई भी रील बनाने वाला व्यक्ति चाहे वह महिला हो या पुरुष रेलवे ट्रैक पर इस तरह की वीडियो न डालें. मुझसे गलती हुई है, उसके लिए मैं सॉरी बोल रही हूं.
रेलवे सुरक्षा बल के नियमों के अनुसार, रेलवे ट्रैक पर अनाधिकृत प्रवेश करना या वहां शूटिंग करना एक गंभीर कानूनी अपराध है. रेलवे एक्ट की धारा 147 के तहत इसके लिए जेल की सजा या भारी जुर्माने का प्रावधान है. स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो अन्य युवा भी ऐसे जोखिम भरे स्टंट करने के लिए प्रेरित होंगे. सूरत रेलवे विभाग ने सीसीटीवी फुटेज और सोशल मीडिया प्रोफाइल के आधार पर युवती की पहचान कर उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की है. यह बात उसने अपने दूसरे माफी वाले वीडियो में कबूल की है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story