भारत
युवती को बेरहमी से पीटा: मुंह में मिर्च पाउडर डालकर Fevikwik से चिपकाया, अब शैतान के घर पर चलेगा बुलडोजर
jantaserishta.com
20 April 2024 11:31 AM IST

x
ऐसी यातनाएं दीं कि देखने वालों का कलेजा कांप जाए.
गुना: मध्य प्रदेश के गुना में एक लड़की के साथ हुई हैवानियत की कहानी कुछ ऐसी है, जिसे सुनकर दिल दहल जाएगा. लड़की पड़ोस में रहने वाले अयान पठान नाम के लड़के से प्यार कर बैठी थी, लेकिन अयान की नजर लड़के मकान पर थी. वो मकान को हड़पना चाहता था. जब इस बात की भनक लड़की को लगी तो वह उससे दूर होने की कोशिश करने लगी.
बस इसी बात को लेकर अयान पठान ने लड़की को ऐसी यातनाएं दीं कि देखने वालों का कलेजा कांप जाए. पीड़ित लड़की और आरोपी दोनों अलग-अलग समुदाय से हैं. इस घटना को लेकर लोगों में गुस्सा है.
इस मामले में नया खुलासा हुआ है. पुलिस का कहना है कि लड़की के साथ अयान पठान ने 17 अप्रैल की रात हैवानियत की. उसने बुरी तरह पीटा और फिर मुंह में मिर्च पाउडर भरकर फेवीक्विक से होंठ चिपका दिए. वह लड़की को एक महीने से बंधक बनाए हुए था और मारपीट करता था.
कैंट थाना प्रभारी दिलीप राजोरिया अपनी टीम के साथ आरोपी अयान पठान को घटनास्थल पर लेकर पहुंचे. आरोपी को हथकड़ी पहना रखी थी. पुलिस ने घटनास्थल की तफ्तीश की. जिस घर में अयान ने लड़की के साथ बर्बरता की थी, उस घर से फेवीक्विक और मारपीट में इस्तेमाल की गई बेल्ट व प्लास्टिक का पाइप मिला है. आरोपी ने छोटे से कमरे के अंदर लड़की को एक महीने तक बंधक बनाकर रखा और उसे बुरी तरह से यातनाएं दीं.
पीड़िता ने बताया कि घर के अंदर अयान उसके साथ बर्बर तरीके मारपीट करता था. घटना वाली रात अयान ने उसे मार-मारकर अधमरा कर दिया, उसकी आंखों में लालमिर्च का पाउडर झोंक दिया. मुंह में भी लालमिर्च भर दी और होंठों को Feviquick से चिपका दिया.
जिला अस्पताल में बेटी का इलाज करा रहीं पीड़िता की मां ने कहा कि उसने बेटी को अयान से दूर रहने के लिए कहा था. बेटी को अपने साथ शिवपुरी भी ले गई थी. जब शिवपुरी से लौटकर लड़की गुना वापस आई तो वह अयान के साथ उसके घर पर ही रहने लगी, जहां अयान ने उसके साथ हैवानियत की. आरोपी युवक अयान पठान पेशे से मजदूर है. उसका भाई भी मजदूरी करता है. परिवार तंगहाल है. आरोपी नशे का आदी है. पड़ोसियों ने बताया कि अयान मोहल्ले में अक्सर लड़ाई झगड़ा करता था. सभी लोग उसके कारण परेशान थे.
इस पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ और भी सबूत इकट्ठे किए हैं. जांच को आगे बढ़ाते हुए उसके खिलाफ रेप की धाराओं में केस दर्ज किया है. ASP मानसिंह ठाकुर ने कहा कि आरोपी को रिमांड पर लिया गया था. रेप की धाराओं में कार्रवाई की गई है. आरोपी को लेकर घटनास्थल पर गए थे, जहां से साक्ष्य जुटाए गए.
वहीं नगर पालिका की टीम ने आरोपी के घर के बाहर नोटिस चस्पा कर दिया है. जांच में सामने आया है कि उसके मकान का 375 फीट हिस्सा सरकारी जमीन पर बना है, जिसे तोड़ने की तैयारी है. घर पर बुलडोजर चलाया जाएगा. इस वारदात के बाद पूरे गुना शहर के लोगों में जबर्दस्त गुस्सा है. पीड़ित लड़की और आरोपी दोनों अलग-अलग समुदाय से हैं. ऐसे में कुछ संगठनों ने लड़के की करतूत को समाज पर हुए हमले से जोड़कर विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है.
Tagsमध्य प्रदेशगुनामध्य प्रदेश पुलिसमिर्च पाउडरफेवीक्विकmadhya pradeshgunamadhya pradesh policepepper powderfevikwik
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





