
x
जानें पूरा मामला.
मेरठ: यूपी के मेरठ में बीच सड़क पर एक युवती ने जमकर हंगामा किया। युवती ने पहले राह चलते लोगों से अभद्रता और गाली गलौज की। सूचना पर पहुंची पुलिस से भी नशेबाज युवती भिड़ गई। युवती ने सिपाहियों को अंगुली दिखाकर कहा तेरी औकात क्या है। युवती बार बार पुलिसकर्मियों को भुगतने की धमकी देती रही। युवती ने पुलिसकर्मियों के गिरेबान भी पकड़े और धक्कामुक्की करते हुए वर्दी फाड़ दी। युवती का कहना था कि वह अपने फ्रेंड से मिलने आई है और इसमें गलत क्या है। करीब 20 मिनट सड़क पर हंगामा होता रहा और युवती को काबू करने के लिए थाने से महिला पुलिसकर्मियों को बुलाना पड़ा। युवती के हंगामे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मामले में पुलिस ने युवती और उसके दोनों दोस्तों को गिरफ्तार भी कर लिया है। एक थार और पंच कार को भी सीज किया गया है।
सरधना चर्च के पास ही शुक्रवार रात के समय एक महेंद्रा थार गाड़ी और टाटा पंच में दो युवक और एक युवती सवार थे। यहां पर नशे में धुत युवती बीच सड़क हंगामा कर रही थी। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद फैंटम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने युवती और उसके साथियों को समझाकर आगे भेजने का प्रयास किया तो युवती भड़क गई। नशे में धुत युवती गाली गलौज करते हुए पुलिसकर्मियों से ही भिड़ गई और अंगुली दिखाते हुए कहा कि तेरी औकात क्या है। इस दौरान पुलिसकर्मियों को भुगतने की धमकी दी और हाथापाई कर दी। कहा कि अपने फ्रेंड से मिलने आई हूं, इसमें गलत क्या है। एक व्यक्ति ने पुलिसकर्मियों के पक्ष लिया तो युवती हमलावर हो गई और उन्हें थप्पड़ लगा दिया।
युवती ने हंगामा करते हुए पुलिसकर्मियों को धमकाया। कहा कि तूने रोका और वीडियो बनाई। अब तुझे बताती हूं। देख लूंगी तुझे और इतना कहकर युवती गालियां देने लगी। साथी युवक ने युवती का मुंह दबाया और उसे टाटा पंच गाड़ी में आगे वाली सीट पर बैठाकर दरवाजा बंद कर दिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों से युवक ने कहा कि सर, यहां कोई अभद्रता नहीं की गई। पुलिसकर्मियों ने जवाब दिया कि तुम तो हमारे सामने ही हंगामा कर रहे हो। युवक ने कहा कि जिन लोगों ने आपको बुलाया है, उनसे पूछो कि कोई वीडियो या सबूत हैं। इस दौरान युवती दो बार कार का दरवाजा खोलकर बाहर निकली और पुलिसकर्मियों पर हमलावर हो गई। बाद में युवती को कार में बंद कर गेट पर युवक चिपक कर खड़ा हो गया, ताकि अंदर से गेट न खुल सके।
युवती का हंगामा बढ़ता देखकर थाना पुलिस को बुला लिया गया। इस दौरान युवती एक पुलिसकर्मी पर हमलावर हो गई। उसकी वर्दी फाड़ दी। मौके पर पहुंची महिला पुलिसकर्मियों ने युवती को पकड़ा और किसी तरह से काबू किया। इस दौरान युवती दोनों महिला कांस्टेबल और महिला दरोगा पर भी भारी पड़ गई और उनके साथ भी हाथापाई कर दी। बाद में पुलिस ने युवती और दो युवकों को गिरफ्तार किया। युवती की पहचान शाहीन पुत्री इंतजार निवासी रशीदनगर लिसाड़ी गेट, परवेज पुत्र महबूब निवासी नानू सरधना और प्रियांश मवाना के रूप में हुई। एक महेंद्रा थार और टाटा पंच को सीज किया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





