भारत
युवक की टंकी वाली 'टेंशन' ने मचाया हड़कंप, ड्रामे के बाद मारी ऐसी दौड़ कि रह गए सब दंग
jantaserishta.com
6 March 2026 12:55 PM IST

x
वीडियो हुआ वायरल.
बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा में एक सिरफिरा युवक पानी टंकी की छत पर चढ़ गया, जिससे अफरा तफरी का माहौल हो गया. छत पर चढ़कर युवक जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा करता रहा, तरह तरह की धमकियां देता रहा. युवक का हंगामा देखकर मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गयी तो पुलिस को सूचना दी गयी. किसी तरह मान मनौव्वल के बाद युवक नीचे उतरा और मौके से भाग खड़ा हुआ. मौके से किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. पुलिस युवक की तलाश कर रही है, अफसरों का कहना है कि पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
वायरल वीडियो जसपुरा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक का किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, वो शराब के नशे में भी था, जिस कारण वो पानी की टंकी के ऊपरी हिस्से में चढ़ गया और धमकियां देने लगा, कूदने की चेतावनी देने लगा. मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने उसकी बातों को मानने के बाद उसे सूझ बूझ से नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी, पुलिस के पहुंचते ही युवक उतरकर भाग खड़ा हुआ. स्थानीय लोगो ने उसे समझाने की कोशिश की है. वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है.
जसपुरा थाना के पुलिस ऑफिसर SHO ऋषिदेव सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है. मौके पर पहुंचे, स्थानीय युवक का पता लगाया जा रहा है, उससे पूछताछ की जाएगी कि आखिर वो पानी की टंकी पर क्यों चढ़ गया था, जिसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





