युवक का प्रेम विवाह परिवार के लोगों पर पड़ा भारी, नाराज युवती के परिजनों और रिश्तेदारों ने किया हमला, 3 घायल

झालावाड़: जिले के रायपुर कस्बे में एक युवक का प्रेम विवाह करना उसके परिवार के लोगों पर उस समय भारी पड़ गया, जब प्रेम विवाह से खफा युवती के परिजनो और रिश्तेदारों ने हथियारों से लैस होकर लड़के के मकान पर धावा बोल दिया. हमलावरों ने युवक के भाई भाभी सहित 3 लोगों को मार-मार कर अधमरा कर दिया. साथ ही मकान में जमकर तोड़फोड़ की. इतने में भी इन लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ, तो मकान में पेट्रोल छिड़ककर उसे आग के हवाले कर दिया. गनीमत यह रही कि ऐन वक्त पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और आग में घिरे 10 लोगों को बाहर निकाला. बाद में पुलिस ने ही तीनों घायलों को झालावाड़ जिला अस्पताल उपचार के लिए भेजा. यह सारा तांडव रायपुर कस्बे में हुआ.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





