भारत
युवक का मुंह काला कर गांव में घुमाया, महिला को ले जाने की ग्रामीणों ने दी सजा
jantaserishta.com
13 May 2024 9:33 PM IST

x
पढ़े पूरी खबर
बदायूं के फैजगंज बेहटा इलाके में एक युवक के साथ अमानवीयता का मामला सामने आया है। गांव के कुछ लोगों ने युवक को पीटा। उसे जूतों की माला पहनाई और मुंह पर कालिख लगाकर पूरे गांव में घुमाया गया। पीड़ित युवक ने आरोपियों पर पेशाब पिलाने और गंदगी खिलाने का भी आरोप लगाया। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक युवक करीब छह माह पहले गांव की एक महिला को ले गया था। वह पांच मई को लौटकर घर आया था। छह मई को ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पीटा। जूते-चप्पलों की माना पहनाई और मुंह काला करके पूरे गांव में घुमाया।
पीड़ित ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई। उनमें दो लोगों का पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर दिया था। उसके बाद युवक दिल्ली चला गया था। वह सोमवार को ही लौटकर आया और अपने साथ हुए बर्ताव के संबंध में पुलिस को तहरीर दी। गांव में घुमाने का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। इस पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Tagsबदायूंबदायूं न्यूज़यूपी न्यूज़उत्तरप्रदेश न्यूज़युवक का मुंह काला कर गांव में घुमायामहिला को ले जाने की ग्रामीणों ने दी सजाBadaunBadaun NewsUP NewsUttar Pradesh NewsThe young man's face was blackened and he was taken around the villagethe villagers punished him for taking the woman away.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





