भारत

तीन टुकड़ों में मिला युवक का शव, आधा शरीर ड्रम में ठूंसा...

jantaserishta.com
8 Jan 2026 2:40 PM IST
तीन टुकड़ों में मिला युवक का शव, आधा शरीर ड्रम में ठूंसा...
x
पढ़ें पूरी खबर.
लुधियाना: लुधियाना के जालंधर बाइपास के पास एक खाली प्लॉट से 30 साल के युवक दविंदर सिंह का शव टुकड़ों में मिला है. इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई. जांच के दौरान धड़, गर्दन और अन्य हिस्से अलग-अलग जगहों पर पड़े थे. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे इलाके को सील कर दिया और फोरेंसिक टीम की मदद से जांच शुरू कर दी.
जानकारी के अनुसार, मृतक दविंदर सिंह दो दिन पहले मुंबई से अपने घर लौटा था. घर पर वह केवल 15 मिनट रुका और इसके बाद कहीं चला गया. मंगलवार को वह अपने दोस्त शेरा के घर गया, लेकिन वापस नहीं लौटा. इसके बाद आज सुबह खाली प्लॉट में शव के छह टुकड़े पाए गए. पुलिस का कहना है कि मृतक का आधा शरीर जलाया गया था, जबकि बाकी हिस्से ड्रम में मिले.
इलाके के लोगों और मृतक के परिवार से पूछताछ जारी है. मृतक के परिजनों का कहना है कि मंगलवार को वह अपने दोस्त शेरा के घर गया था. दविंदर घर के अंदर तो गया, लेकिन बाहर नहीं आया. आज दो दिन बाद 6 हिस्सों में बॉडी मिली है. दविंदर 36 साल का था और शादीशुदा था, उसकी एक बेटी है, जो दिव्यांग है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस इस हत्या के पीछे किसी व्यक्तिगत विवाद या अन्य कारणों की जांच कर रही है.
पुलिस के अनुसार, घटनास्थल पर जलने के निशान नहीं थे, जिससे आशंका जताई जा रही है कि हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई और शव को बाद में खाली प्लॉट में फेंक दिया गया. पुलिस आसपास के लोगों, दुकानदारों और सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपी या आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है.
थाना सलेम टाबरी की पुलिस और फोरेंसिक टीम ने इलाके की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की पड़ताल की जा रही है. फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है और जांच जारी है.
यह घटना पिछले कुछ दिनों में इलाके में हुई दूसरी भयावह वारदात है. तीन दिन पहले मेहरबान थाना इलाके के एक खाली प्लॉट में एक व्यक्ति का जला हुआ शव मिला था, जो दो टुकड़ों में था. उस समय शव को कुत्ते नोच रहे थे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया था. उस केस में अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story