भारत

ससुराल गए युवक को खूब मारा गया, महिला को चांटा मारना पड़ा भारी

jantaserishta.com
20 Jun 2022 3:20 PM IST
ससुराल गए युवक को खूब मारा गया, महिला को चांटा मारना पड़ा भारी
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

गाजियाबाद: गाजियाबाद के मुरादनगर की कोट कॉलोनी में ससुराल आए युवक द्वारा पत्नी को डांटना महंगा पड़ गया। ससुरालियों ने युवक की बेहरमी से पिटाई कर दी। इतना ही नहीं धारदार हथियार से वारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है।

मेरठ के थाना कंकरखेड़ा के गांव जटौली निवासी फरमान की शादी मुरादनगर की कोट कॉलोनी निवासी नगमा के साथ हुई थी। फरमान रंगाई-पुताई करके परिवार का पालन करता है। शनिवार को फरमान पत्नी नगमा को लेकर मुरादनगर अपनी ससुराल आया था। बताया जा रहा है कि शनिवार रात दस बजे के आसपास फरमान ने पत्नी से वापस चलने के लिए कहा। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया।
देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि फरमान ने नगमा को चांटा मार दिया। इस बात से गुस्साए ससुराल वालों ने फरमान की जमकर पिटाई कर दी। उसे इतना पीटा गया कि वह बेहोश हो गया। आरोप है कि उस पर धारदार हथियार से भी हमला किया गया। इसके बाद बेहोशी की हालात में उसे सड़क पर फेंक दिया। राहगीरों ने फरमान को अस्पताल में भर्ती कराकर परिजनों को सूचना दी। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story