भारत

चादर चढ़ाने आया युवक यमुना नदी में डूबा, पुलिस ने मामले को लेकर क्या कहा?

jantaserishta.com
21 March 2022 9:16 AM IST
चादर चढ़ाने आया युवक यमुना नदी में डूबा, पुलिस ने मामले को लेकर क्या कहा?
x

जालौन: जालौन (Jalaun) में दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई. दरअसल यहां पर कानपुर (Kanpur) से आए दोस्त नदी में नहाने गए थे लेकिन उनमें से एक दोस्त की नदी में डूबने से मौत हो गई. वहां मौजूद लोगों ने युवक को बचाने की कोशिश भी की लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. वहीं पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

बताया जा रहा है कि जालौन के कालपी नगर स्थित यमुना नदी के किनारे घाट में नहाने के दौरान डूबने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई. मृतक उवैस कानपुर के कर्नलगंज का निवासी था. वह कालपी में अपने साथियों के साथ मजार पर चादर चढ़ाने आया था. इसके बाद वह यमुना नदी में नहाने चला गया.
वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घाट में कपड़े उतार कर उवैस ने यमुना नदी में स्नान करने के लिए डुबकी लगाई. इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ने से वह नदी में डूब गया. आसपास के लोगों ने किसी तरह उवैस को नदी से बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी से मौत हो चुकी थी. वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया ओर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
मामले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक जालौन असीम चौधरी ने बताया कि कानपुर से कुछ लोग कालपी आए थे. इस दौरान वह यमुना नदी में नहाने गए लेकिन एक की डूबने से मौत हो गई. शव को नदी से निकाल लिया गया और उसे पंचनामा के लिए भेज दिया है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story