भारत

दोस्तों के साथ मौज मस्ती और पार्टी करने निकला युवक, अब कभी नहीं लौटेगा वापस, क्योंकि...

jantaserishta.com
11 July 2021 4:29 PM IST
दोस्तों के साथ मौज मस्ती और पार्टी करने निकला युवक, अब कभी नहीं लौटेगा वापस, क्योंकि...
x
सनसनीखेज वारदात सामने आई है.

यूपी के फर्रुखाबाद से सनसनीखेज वारदात सामने आई है. जहां दोस्तों के साथ मौज मस्ती और पार्टी करने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. युवक की मौत पर मृतक के परिजनों ने उसके दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है. वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है.

दरअसल, ये मामला फर्रुखाबाद के कमालगंज कस्बा का है. जहां रहने वाला देवा अपने कुछ दोस्तों के साथ शानिवार शाम को मौज मस्ती करने फतेहगढ़ आया था. जहां संदिग्ध परिस्थितियों में देवा बेहोशी की हालत में सुनसान इलाके में मिला. इस मामले की सूचना परिजनों को दी गई.
इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और देवा को लेकर अस्पताल पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया. देवा की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक के परिजनों ने उसके दोस्तों पर घर से बुलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है. परिजनों का कहना है कि पैसे के लेनदेन को लेकर उसके दोस्तों ने ही हत्या की है.
मृतक के भाई का कहना है कि बताया कि शनिवार शाम को मेरे भाई के दोस्त उसे घर से बुलाकर फतेहगढ़ ले गए थे. वहां ले जाकर इसको कुछ खिला दिया जिससे वह बेहोश हो गया. मेरे पास फोन आया कि आपका भाई बेहोश पड़ा हुआ है. जानकारी मिलते ही मैं फतेहगढ़ गया और उसको अस्पताल ले गया. जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया. मेरे भाई की इसके दोस्तों ने ही हत्या की है. भाई से पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था.
सीओ अजेय शर्मा का कहना है कि मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है औऱ हर पहलू को बारीकी से जांच रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story